{"_id":"5cfc0640bdec2207334c565b","slug":"15600205378-mirzapur-news174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरायनपुर (मिर्जापुर)। अदलहाट थाना क्षेत्र के वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर शेरपुर गांव के सामने ट्रेलर की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे छात्रा कोचिंग करने के बाद घर जा रही थी। नरायनपुर पुलिस ने ट्रेलर व चालक को कब्जे में ले लिया।
क्षेत्र के बरजीवनपुर गांव निवासी आरती पटेल (16) पुत्री होरी लाल पटेल रामप्रसाद सिंह बालिका इंटर कालेज शेरपुर में कक्षा दस की छात्रा थी। वह शनिवार को कोचिंग करने के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। शेरपुर चौराहा के पास मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका तीन बहन व एक भाईयो मे सबसे छोटी थी। वह पढ़ाई में होनहार थी। पिता होरी लाल पटेल मजदूरी करता है। सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। किशोरी की मौत से गांव में मातम छा गया है। ग्रामीणों का कहना था कि वाराणसी-मिर्जापुर मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे है। वाहनों के अधिक रफ्तार के कारण हादसे हो रहे है। इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।