{"_id":"5cfc063abdec2207203ae99f","slug":"156002053119-mirzapur-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसूली के साथ आपूर्ति भी बेहतर करें: मुख्य अभियंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसूली के साथ आपूर्ति भी बेहतर करें: मुख्य अभियंता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत वितरण खंड मिर्जापुर के मुख्य अभियंता तारिक मतीन ने विद्युत अभियंताओं से कहा कि वे बिलों की वसूली तो करें ही लेकिन अपनी कार्यक्षमता को भी बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता को बेहतर आपूर्ति मिलेगी तो वसूली में कम परेशानी होगी।
जिला पंचायत सभागार में शनिवार को विद्युत विभाग की तरफ से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें अधीक्षण अभियंता से लेकर अवर अभियंता व सहायकों तक को कर्तव्यों की घुट्टी पिलाई गई। मुख्य अभियंता ने कहा कि उपभोक्ताओं की जो भी सूचना हो उसे पोर्टल पर डाल दें। इससे कर्मचारियों की बहुत सारी समस्याओं का समाधान हो सकता है। जो भी कार्रवाई हो उसको भी तुरंत पोर्टल पर डालें। इससे किसी मामले में उनकी जिम्मेदारी कम से कम हो जाएगी। इसके साथ ही विभाग के कर्मचारी बिलिंग पर भी विशेष ध्यान दें। कई बार ऐसा होता है कि बिलिंग में जरा सी गड़बड़ी होने पर भुगतान महीनों लटक जाता है। इसलिए बिल की त्रुटियों को तत्काल ठीक करें और भुगतान कराएं। जिले में विद्युतापूर्ति की स्थिति पर संतोष जताते हुए उन्होंने कहा कि प्रयास किया जाए कि कम से कम शट डाउन लिया जाए। इसके पूर्व विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार यादव ने मुख्य अभियंता को नगरीय क्षेत्र की आपूर्ति व वसूली के बारे में जानकारी दिया। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता एके सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति की जानकारी दी। इस अवसर पर विभाग के अधीक्षण अभियंता रजत जुनेजा व अन्य थे।