{"_id":"5cfc0633bdec220769795f4a","slug":"156002052419-mirzapur-news93","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर हाजिर चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर हाजिर चिकित्सकों को कारण बताओ नोटिस जारी, हड़कंप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा (मिर्जापुर)। नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब मौर्या सभासदों के साथ शनिवार की सुबह सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सीएचसी में तीन चिकित्सक गैर हाजिर रहने पर उन्होंने इसकी शिकायत जिलाधिकारी अनुराग पटेल से की। चिकित्सकों के अनुपस्थित रहने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे चिकित्सकों में हड़कंप है।
बता दें कि 30 बेड की क्षमता वाले अहरौरा सीएचसी में सात डाक्टरों के साथ 25 स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती है। लेकिन आए दिन चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी गायब रहते हैं । शुक्रवार को पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या के निरीक्षण के दौरान सीएचसी में चिकित्सकों के कमरे में ताला लटकता पाए जाने पर शनिवार की सुबह पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या सभासदों के साथ सीएचसी का पुन: निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएचसी में मरीजों की लंबी कतारें लगी हुई थी। पर तैनात डाक्टर गायब रहे। पालिकाध्यक्ष गुलाब मौर्या ने सीएचसी में उपस्थिति रजिस्टर और ड्यूटी चार्ट की जांच की तो पता चला कि डा. अवधेश सिंह, डॉ. सुनील सिंह व डॉ. आशीष के साथ स्वास्थ्यकर्मी ईशांत, शिवाकांत और धरती ठेला नर्स गैर हाजिर मिले। इतना ही नहीं रजिस्टर में डॉ. अवधेश सिंह का फर्जी हस्ताक्षर भी बना हुआ पाया गया। जिस पर बाद में स्वास्थ्यकर्मियों ने सफेदा लगा दिया था। पालिकाध्यक्ष ने चिकित्सकों की शिकायत जिलाधिकारी अनुराग पटेल से किया। जिसपर उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हरिश्चंद्र ने बताया कि शुक्रवार को और शनिवार को डॉ. अवधेश सिंह गैरहाजिर रहे वहीं डॉ. सुनील सिंह शनिवार को सीएचसी नहीं आए हैं उन्हें सीएमओ के निर्देश पर अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है ।