{"_id":"5cf81488bdec220754348792","slug":"15597620519-mirzapur-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ट्रैक्टर की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जिगना। थाना क्षेत्र के मिश्रपुर मंगलवार की शाम को बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने बाइक सवार की देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। भदोही जिले के गोपीगंज थाना क्षेत्र के भिखारीपुर बैदा गांव निवासी 35 वर्षीय रत्नेश तिवारी अपने जगन्नाथपुर निवासी साथी के साथ जिगना थाना क्षेत्र में दुकानों पर गुटखा देने के बाद वापस गंगापार जाने के लिए मिश्रपुर गंगाघाट की ओर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। मौका पाकर ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। इससे रत्नेश घायल हो गया। रत्नेश की ससुराल मिश्रपुर गांव में रमाकांत पांडेय के यहां है। सूना पर ससुराल के लोग पहुंचे और उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भदोही ले जा रहे थे। भदोही ले जाते समय रास्ते में गोपीगंज के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर सूनकर परिजनों में मातम छा गया। प्रभारी निरीक्षक जिगना मनोज कुमार पांडेय ट्रैक्टर की तलाश में जुटे हैं ।