फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   वेतन न मिलने के विरोध में किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

वेतन न मिलने के विरोध में किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Wed, 05 Jun 2019 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
वेतन न मिलने के विरोध में किया सांकेतिक धरना प्रदर्शन
मिर्जापुर। घंटाघर स्थित नगर पालिका परिषद के मुख्य कार्यालय पर मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ की ओर से सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया। कर्मचारियों ने कहा कि ईद जैसा पर्व होने के बाद भी उनको वेतन नहीं मिला। चेतावनी दी गई कि ईद के बाद पूर्ण रूप से आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता आशीष कुमार सुदर्शन ने कहा कि पालिका के नियमित व संविदा के सफाई कर्मचारियों को पर्व होने के बाद भी वेतन नहीं दिया गय। इसके लिए एक सप्ताह पूर्व ही पालिका को नोटिस दी गई थी लेकिन पालिका पर इसका कोई असर नहीं हुआ। आंदोलन मंगलवार से ही होता लेकिन इससे पर्व की तैयारी में असर पड़ता। आम नागरिकों को परेशानी होती। इसलिए इसे टाल कर आठ जून से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पालिका के अधिशासी अधिकारी को संबोधित 13 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद श्रीवास्तव, कल्लू, विनोद कुमार, अख्तर अली, आकाश, सुरेश, सन्नी, मनोज, राजेश, सुनील चौधरी आदि बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed