{"_id":"5cd08930bdec22076100ac3f","slug":"151557170480-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अहरौरा । वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रही विंध्य नगर डिपो की बस में सूकृत बॉर्डर के पास सोमवार की सुबह आग लग गई। घटना के समय बस में 65 यात्री सवार थे जिन्हें चालक की सूझबूझ से सकुशल बचा लिया गया। चालक ने आग लगने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाया तब तक रोडवेज बस पूरी तरह से जल चुकी थी ।
वाराणसी के कैंट स्थित विंध्य नगर रोडवेज से सोमवार की सुबह बस 65 यात्रियों को लेकर सोनभद्र की ओर रवाना हुई। जैसे ही बस अहरौरा सुक्रुत बॉर्डर पर पहुंची कि उसमें आग लग गई। चलती बस में आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। चालक संतलाल ने संयम का परिचय देते हुए सड़क के किनारे बस को खड़ी कर दिया और सभी यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकाला। परिचालक दीपक ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से चलती बस में आग लग गई थी। आग लगने से बस बूरी तरह से जल गई । जिसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है । समय से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच जाती तो काफी हद तक नुकसान को बचाया जा सकता था।