{"_id":"5c2f9e44bdec2256b61c29f9","slug":"151546624580-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार करोड़ से एचएच सेवन होगी फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार करोड़ से एचएच सेवन होगी फोरलेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग सात को फोरलेन बनाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। टेगरा मोड़ से हनुमना तक लगभग 125 किमी बनने वाली इस सड़क को तीन पैकेज में बनाया जाएगा। सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। सड़क निर्माण पर लगभग दो हजार करोड़ रुपये खर्च आएगा। बजट को केंद्र सरकार की ओर से अवमुक्त कर दिया गया है। अगले महीने में सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
रामनगर के टेगरा मोड़ से 125 किलोमीटर मध्य प्रदेश के हनुमना तक एनएच सात को टू लेन से फोरलेन किया जाएगा। लगभग दो हजार करोड़ की लागत से बनने वाले इस सड़क की जिम्मेदारी डीबीएल मेसर्स दिलीप बिल्ड कॉन भोपाल नामक कंपनी को दी गई है। सड़क को तीन पैकेज में बनाया गया जाएगा। पहले पैकेज में लगभग 34 किलोमीटर टेगरा मोड़ से डगमगपुर तक, दूसरे पैकेज में 46 डगमगलुर से लालगंज तक तथा तीसरे चरण में 45 किलोमीटर लालगंज से हनुमना तक बनाया जाएगा। सड़क निर्माण का कार्य अगले महीने से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एनएच सात के शहर से गुजरने पर आए दिन जाम लग रहा था। साथ ही फोरलेन बनाने के लिए जगह भी नहीं बची थी। इसे देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने सड़क को बाईपास बनाकर बाहर से ले जाने का निर्णय लिया। जाम ना लगे इसके लिए इस मार्ग पर पांच स्थानों पर बाईपास बनाए जाएंगे ताकि छोटे से लेकर बड़े वाहन तक उस रास्ते से आसानी से निकल जाएं। इसमें पहला नरायनपुर, दूसरा पुरुषोत्तमपुर, तीसरा जमुई, चौथा पड़री से होकर बरकछा के रास्ते, पांचवां मिर्जापुर चितावनपुर, पांचवां लालगंज शामिल है। प्रत्येक बाईपास तीन-तीन किलोमीटर का होगा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग सात के निर्माण होने से एक तो इस रूट पर लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। दूसरा मध्य प्रदेश, सोनभद्र, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, इलाहाबाद, बनारस, बिहार आदि जनपद व प्रांत की गाड़ियों जीटी रोड जैसा सड़क मिल जाएगी।
मिर्जापुर-रीवा मार्ग को टू लेने से फोरलेन किया जाएगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। लगभग दो हजार करोड़ रुपये का बजट भी पास कर दिया गया है। - अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री मंत्री