फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जल्द होगा मड़िहान डिपो का सौंदर्यीकरण: स्वतंत्रदेव सिंह

जल्द होगा मड़िहान डिपो का सौंदर्यीकरण: स्वतंत्रदेव सिंह

Wed, 26 Dec 2018 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
जल्द होगा मड़िहान डिपो का सौंदर्यीकरण: स्वतंत्रदेव सिंह

विज्ञापन

विंध्याचल। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार की सुबह आठ बजे विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी के चरणों में शीश झुकाया। सोमवार की रात अष्टभुजा डाकबंगला पर रात्रि विश्राम के बाद परिवहन मंत्री ने मंगलवार की सुबह मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से मां की आराधना की। दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में विराजमान समस्त देवी-देवता के विग्रहों का चरण स्पर्श किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, आईटीओ विभाग के अधिकारी के.डी. सिंह, सहायक परिवहन अधिकारी सीबीराम, विद्युत विभाग के अधिक्षण अभियंता रजत जुनैजा, एसडीओ अभिषेक यादव, जेई अभय सिंह, चित्रसेन मिश्रा, अमित सिंह आदि मौजूद रहे।

दर्शन-पूजन के बाद विंध्याचल रोडवेज परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कराए जा रहे विकास कार्यों को देखा और कहा कि आगामी कुंभ मेला के दृष्टिगत कार्यों में तेजी लाकर उसे ससमय पूर्ण कराया जाए जिससे प्रयागराज से स्नान कर विंध्यधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को कोई असुविधा न हो। रोडवेज परिसर में नवनिर्मित हाइटेक शौचालय पर रेट लिस्ट न लगा देख परिवहन मंत्री भड़क उठे। रेट की सूची लगाने का निर्देश दिया। परिसर के बाउंड्री विवाद पर कहा कि कुछ फीट जमीन का रास्ता देकर जल्द से जल्द निर्माण कराएं। परिवहन मंत्री ने कहा कि जल्द ही मड़िहान डिपो का सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके लिए मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को प्रस्ताव बनाकर भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन









जल्द होगा मड़िहान डिपो का सुंदरीकरण : स्वतंत्रदेव सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed