{"_id":"5b5f60134f1c1b764d8b5ac4","slug":"151532977171-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान के मलबे के चपेट में आने से दंपति व पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान के मलबे के चपेट में आने से दंपति व पुत्र घायल
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। क्षेत्र के पटिहटा गांव में रविवार की देर रात बारिश के दौरान एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई। घटना में मलबे से दबकर पति, पत्नी व पुत्र घायल हो गए । घर में मौजूद अन्य सदस्यों ने मलबे से घायलों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए निजी चिकित्सालय भेजा। मलबे में दबने से एक बकरी की मौत हो गई।
पटिहटा गांव निवासी सुरेंद्र (45) पुत्र फौजदार रविवार की रात पत्नी गीता (35) और पुत्र विकास 12 के साथ अपने घर में सोया था। सोमवार की भोर में तेज बारिश होने लगा जिससे कच्चा मकान की दीवार का एक हिस्सा गिर गया। इस दौरान तीनों मलबे में फंस गए। मलबे का ज्यादा हिस्सा गीता के ऊपर गिरने से उसे ज्यादा चोटें आई । मकान की दीवार गिरने की खबर लगते ही ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को पास में ही निजी चिकित्सालय लाया गया जहां गीता ही हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर किया गया । सोमवार की सुबह घटनास्थल पर पहुंच कर क्षेत्रीय लेखपाल ने रिपोर्ट तैयार कर एसडीएम को सौंपा।