फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Sat, 16 Jun 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
ईद उल फितर का पर्व हर्षोल्लास  के साथ मनाया गया
इमामबाड़े में नमाज पढ़ते मुस्लिम बंधु
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को ईद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह तय समय पर नए कपड़े पहन कर मुस्लिम बंधु ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे जहां ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगा कर त्योहार की बधाई दी। एक दूसरे के घर जाकर दावत खाने और मुबारकबाद देने का दौर देर रात तक चलता रहा। नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिलाधिकारी अनुराग पटेल और पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों को ईद की बधाई दी।
विज्ञापन

नगर के इमामबाड़ा, लालडिग्गी, संगमोहाल, आर्य कन्या रोड, वासलीगंज, तरकापुर, रमईपट्टी, मोर्चाघर व रामबाग स्थित मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान सबसे ज्यादा तादात इमामबाड़ा स्थित ईदगाह में रही। मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। इमामबाड़ा मार्ग पर शास्त्री सेतु के पास स्थित तिराहे व नगर की ओर से इमामबाड़ा से पहले स्थित तिराहे पर भारी संख्या में फोर्स को तैनात कर छोटे वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित किया गया था। इसी तरह आर्यकन्या रोड, रामबाग, संगमोहाल, वासलीगंज मार्ग पर सुरक्षा के कड़े पहरे लगाए गए थे। ईद उल फितर पर्व को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई की व्यवस्था चौकस रखी गई थी। विभिन्न इलाकों में सफाई की गई थी और चूने आदि का छिड़काव किया गया था। नमाज के दौरान मस्जिदों व ईदगाहो में लाखों की संख्या में लोगों ने अमन चैन व खुशहाली के लिए दुआ मांगी। नमाज में बुजुर्ग, नौजवान और बच्चे शामिल हुए। जिलाधिकारी अनुराग पटेल व एसपी आशीष तिवारी ने इमामबाड़ा स्थित ईदगाह पहुंचकर लोगों के गले गलाया और ईद की बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल भी लोगों के गले मिलकर अपनी बधाई दी। अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने सेवईयों का स्वाद चखा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व, नगर मजिस्ट्रेट, ईओ नगर पालिका समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

नहीं मिली बिजली, आक्रोशित रहे लोग: कछवां। ईद के दिन निर्बाध विद्युत आपूर्ति के निर्देश के बाद भी बिजली कटौती हुई जिसको लेकर लोगों में नाराजगी दिखी। बिजली कटौती से ईद के दिन भी रोजेदारों को काफी समस्याओं से जूझना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी मात्र 6 से 8 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को सुबह नौ बजे से एक बजे तक व तीन बजे से आठ बजे तक विद्युत सप्लाई ठप रही। जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने नगर क्षेत्र में 22 घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे विद्युत सप्लाई का शेड्यूल तय किया गया है। रमजान के दिनों में लगातार विद्युत कटौती से रोजेदारों को दो-चार होना ही पड़ा। शनिवार को ईद के दिन सुबह से शाम तक आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इत्र की खुशबू और सेवइयों की मिठास फैली: मिर्जापुर। ईद के मौके पर न सिर्फ लोगों ने एक-दूसरे से मिलकर मुबारकबाद दी बल्कि लोगों में खुशियां भी बांटी। सक्षम लोगों ने गरीब तबके के लोगों के बीच ईटी बांटी और धूमधाम के साथ त्योहार मनाने में मदद की। लोग नए परिधानों में सजे थे। लोगों ने खुद के साथ दूसरों को भी इत्र लगाया जिससे पूरे वातावरण में खुशबू फैली रही। वहीं दूसरी तरफ सेवइयों की मीठी खुशबू भी फैली रही। ईद की नमाज के बाद लौटते समय लोगों ने जो भी मिला उसे ईद की मुबारकबाद दी। तल्ख धूप बे-परवाह लोगों नए परिधानों में सजधज कर इत्र की खुशबू बिखरते हुए एक दूसरे के घर भी पहुंचे जहां सेवई, विभिन्न पकवानों और लजीज व्यंजनों का आनंद उठाया। नगर के वासलीगंज, तरकारपुर, रमईपट्टी, मोर्चाघर, रामबाग, संगमोहाल, छोटा मिर्जापुर, लालडिग्गी, मुकेरी बाजार व इमामबाड़ा आदि क्षेत्रों बच्चे, बूढ़े व नौजवान एक दूसरे के गले मिल ईद की मुबारवाद देते रहे।


देहात क्षेत्रों में भी रही ईद की धूम : मिर्जापुर। जिले के देहात क्षेत्रों में भी भाईचारगी और प्यार का पर्व ईद उत्साह के साथ मनाया गया। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। कछवां: सुबह आठ बजे से हाफिज बदरुद्दीन इमाम ने ईदगाह व मस्जिद में नमाज अदा कराई। लोगों ने पेश इमाम बदरुद्दीन हफीज के पीछे ईद की नमाज पढ़ी। इसके बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दी। जलालपुर, बरैनी, पडेरी, मझवां में भी ईद उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान अमिरुल्ला हासमी, सलीम हासमी, इफरान , परवेज आलम, अब्दुल अंसारी मौजूद रहे। सीखड़: सीखड़ मस्जिद में हाफिज मौलबी गुलाम मुस्तफा इमाम ने ईदगाह पर व मस्जिद में नमाज अदा करवाई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन चैन की दुआएं मांगी। नमाज बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकवाद दी। चुनार: सुलेमानी की दरगाह व भरपुर लाइन स्थित ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई। गंगेश्वरनाथ नाथ, मोची टोला, कसाई महाल, बेलबीर गोलाबाजार आदि मस्जिदों में लोगों ने ईद की नमाज अदा की। अदलहाट: गरौडी, भुइली, भलवा, निजामुद्दीनपुर, कौडिया , रसूलपुर व रसूलपुर खास ईदगाह में ईद की नमाज के बाद लोगों ने ईद की बधाई दी। जिगना: छानबे, नरोइया, हरगढ़, विहसडाकला, विजयपुर, जरैला, भावा, मिश्रपुर, विरोही, अकोढी़, चितौली, कोलेपुर, खैरा, गौरा, नदिनी व गोडसर आदि मस्जिदों में ईद की नमाज पढी़ गई। शेरवां: शेरवां, जाफरखानी, डेहरी, मठना, जमालपुर, सहिजनी, डवक, भभौरा आदि गांवों में ईद उत्साह के साथ मनाया गर्या। इस अवसर पर शहाबुद्दीन, जमालुद्दीन, महफूज अली, जब्बार, मो सलीम ,परवेज आलम, शरीफ अंसारी, शेरखां, अब्बास, ई अलाउद्दीन, कयामुद्दीन आदि मौजूद रहे। पड़री: पड़री, भरपुरा, कठिनई, देवाहीं, धरमदेवा, उमरियां में ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले मिल ईद की बधाई दी। इस अवसर पर समसुद्दीन, अब्दुल अहमद, गुड्डू खान, नियाज अहमद, मुर्तजा, अकबर, जब्बार आदि मौजूद रहे। ड्रमंण्डगंज: बबुरा खुर्द मस्जिद में ईद की नमाज अदा करने के साथ ही हलिया थाना क्षेत्र में कुल दस जगहों पर शान्तिपूर्वक ईद की नमाज पढ़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed