{"_id":"5b10302b4f1c1bf86e8b58e9","slug":"151527787563-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री समग्र गांव के विकास में जुट जाय अधिकारी: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री समग्र गांव के विकास में जुट जाय अधिकारी: मंडलायुक्त
Updated Thu, 31 May 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
मंडलायुक्त की समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आयुक्त विंध्याचल मंडल मुरली मनोहर लाल ने कहा कि अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री समग्र गांव का विकास करें। मंडलायुक्त गुरुवार को अपने कार्यालय सभागार में बैठक ले मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना में चयनित गांवों के विकास की प्रगति की समीक्षा करते अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय विद्युतीकरण योजना तथा सौभाग्य योजनान्तर्गत प्रत्येक पात्रता की श्रेणी में आने वाले लाभार्थियों का सर्वे कर विद्युतीकरण किए जाए। उन्होंने गांवों में स्थापित सभी सरकारी भवनों, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रो व पंचायत भवनो में विद्युतीकरण कराए जाने का निर्देश दिया। अधिकारी इस बात का विशेष ध्यान रखे कि मुख्यमंत्री समग्र गांव में शौंचालय निर्माण हुआ या नहीं। कहा कि यदि किसी लाभार्थी द्वारा शौचालय निर्माण की डिमांड की जाती है तो प्राथमिकता के आधार पर सत्यापन कर कार्रवाई की जाय। मंडलायुक्त ने हैंडपंपों के रख-रखाव के साथ ही रिबोर, नए हैंडपंप अधिष्ठापन पर बल दिया। तालाबों के रखाव, सुंदरीकरण के लिए मनरेगा योजना के तहत कार्य कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि यदि आपदा प्रभावित कोई व्यक्ति है तो उसे मुख्यमंत्री आवास योजना से आच्छादित किए जाय। मिर्जापुर के 31, भदोही के सात व सोनभद के 13 प्राथमिक विद्यालयों में कम्प्यूटर लगाकर आच्छादित करने को कहा। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी सत्यापन कर लें कि वृद्घा, विधवा तथा दिव्यांगजन पेंशन से संबधित पात्र लोग मिलते हैं तो ऐसे लोगों के आवेदन पत्र प्राप्त कर फौरी तौर पर लाभाविंत कराए जांय। बैठक में जिलाधिकारी अनुराग पटेल, मुख्य वन संरक्षक प्रभात दुबे, संयुक्त विकास आयुक्त राजीव वनकटा के अलावा समस्त मंडलीय अधिकारीगण मौजूद रहे।