{"_id":"5b0858254f1c1b906e8b4a2e","slug":"151527273509-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित है भाजपा सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के प्रति पूरी तरह समर्पित है भाजपा सरकार
Updated Sat, 26 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पुस्तक का विमोचन करते भाजपा नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। भाजपा सरकार गरीबों और किसानों के प्रति समर्पित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं जिनका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। ये बातें भाजपा के संगठन मंत्री संजय राय ने शुक्रवार को नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
संजय राय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता के हित में जनधन योजना, आयुष्मान योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत गरीबों के घर में शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन, प्रधानमंत्री आवास योजना, गरीबों के लिए पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज, प्रधानमंत्री जन औषधि योजना, राष्ट्रीय गोकुल योजना, सड़क सुरक्षा योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सौभाग्य योजना संचालित की हैं। इन योजनाओं से जनता सीधे लाभान्वित हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ही जनता के हित में काम कर रही है। नगर रत्नाकर मिश्र ने कहा कि अटल नगरीय पुनरुद्धार एवं कायाकल्प योजना के तहत लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत जल निगम मिर्जापुर की ओर से जलापूर्ति, जल निगम वाराणसी की ओर से सीवर और नगर पालिका परिषद मिर्जापुर की ओर से सुंदरीकरण का कार्य किया जाएगा। जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विधायक चुनार अनुराग पटेल, मझवां सुचिश्मिता मौर्य, सरकार द्वारा संचालित योजना अमृत योजना, नमामि गंगे, कौशल विकास योजना, फसल बीमा, कुसुम योजना, मुद्रा योजना, सुकन्या समृद्घि योजना अटल पेंशन योजनाओं की जानकारी दिया। इस दौरान रमेश दुबे, श्यामसुंदर केसरी, विष्णु सोनकर, संतोष गोयल, अमित श्रीनेत, चंद्रभूषण उपाध्याय, विरेंद्र प्रताप यादव, प्रदीप सोनकर, अलंकार जायसवाल, लाल बहादुर सरोज आदि मौजूद रहे।
प्रदेश के मंत्री संजय राय ने आर्य कन्या इंटर कालेज की वार्षिक पुस्तिका विदिता का विमोचन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी, विधायक चुनार अनुराग पटेल, मझवां सुचिस्मिता मौर्य, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र आदि शामिल रहे। उन्होंने कहा कि आर्य कन्या इंटर कालेज ने बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।