{"_id":"5adf761f4f1c1b64098b6431","slug":"151524594207-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ की डाल से नदी में गिरने की वजह से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ की डाल से नदी में गिरने की वजह से युवक की मौत
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़ा युवक डाल टूटने से मंगलवार की शाम सीयुर स्थित गड़ई नदी में गिर गया। उसके ऊपर डाल गिर गई। जिससे युवक पानी में काफी देर तक डूबा रहा। मौके पर मौजूद पिता ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग वहां पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से नदी में डूबे युवक को बाहर निकाला गया। उसे एक निजी चिकित्सालय ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
नगर के मिश्र पोखरा मोहल्ला निवासी राम भरोस (25) मंगलवार की शाम चार बजे अपने पिता बेचई के साथ सीयुर गांव में मड़ई लगाने के लिए लकड़ी लेने गया हुआ था। जैसे ही युवक पेड़ की डाल पर चढ़ा, उसी समय डाल टूट कर नदी में गिर गई।