{"_id":"5a7de3454f1c1bcb268b918d","slug":"151518199621-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन हजार छात्रों ने सख्ती से छोड़ी अंग्रेजी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन हजार छात्रों ने सख्ती से छोड़ी अंग्रेजी परीक्षा
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा देतीं छात्राएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कड़ी निगरानी के बीच शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में परीक्षा हुई। पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में 3721 और इंटरमीडिएट संगीत की परीक्षा में 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा में 691 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले। दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। दोनों पालियों में कुल 4427 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। मजिस्ट्रेट, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उप शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक के नेतृत्व में सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
हाईस्कूल की पहली पाली में अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 30421 में से 26700 परीक्षार्थी विद्यार्थी शामिल हुए जबकि 3721 छात्रों ने सख्ती के चलते परीक्षा छोड़ दी। वहीं इंटरमीडिएट में संगीत की परीक्षा में पंजीकृत 199 में से 184 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 15 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया लेकिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कछवां, श्रीराणा प्रताप इंटर कॉलेज रायपुरी, जनता इंटर कॉलेज बरेवा, मुराहु सिंह इंटर कॉलेज मनऊर, सर्वोदय कन्या इंटर कॉलेज भाईपुर, देवकली इंटर कॉलेज जमालपुर और आदर्श इंटर कॉलेज अदलहाट का निरीक्षण किया। उधर, उप शिक्षा निदेशक, विंध्याचल मंडल चंद्रजीत सिंह यादव ने मंडल के सोनभद्र जिले में हाईस्कूल की अंग्रेजी परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का निरीक्षण किया। जमालपुर: श्रीमती देवकली इंटर कॉलेज में बिना ड्यूटी के परीक्षा कक्ष में जा रही संविदा पर तैनात अंग्रेजी विषय की अध्यापिका प्रधानाचार्य राम निरंजन सिंह ने फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में 120 और इंटरमीडिएट में 32 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
उधर, उन्होंने प्रथम पाली में राजा बलदेव दास बिड़ला इंटर कॉलेज सलखन, रेल कर्मचारी इंटर कॉलेज चोपन, आदित्य बिड़ला इंटर कॉलेज रेनुकूट, गुरुद्वारा इंटर कॉलेज चोपन एवं राजकीय इंटर कॉलेज पिपरी सोनभद्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कछवां : मझवां स्थित श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में शिक्षकों पर अपने परिचितों को बोल कर नकल कराने का आरोप लगाते हुए परीक्षार्थियों ने परीक्षा के बाद कॉलेज गेट पर हंगामा किया। हो-हल्ला करने के बाद परीक्षार्थी चले गए। उधर, चकनंदा स्थित एक केंद्र पर अरहर के खेत में से खिड़की से बोल कर कुछ छात्रों को जवाब लिखवाने की शिकायत मिली है। हालांकि स्टैटिक मजिस्ट्रेट दिलीप कुमार ने इस तरह की शिकायतों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। इसी प्रकार क्षेत्र के एक अन्य परीक्षा केंद्र पर कैमरे से बचकर नकल कराने की शिकायत मिली है। राजकीय विद्यालय कछवां में सचल दल ने निरीक्षण किया लेकिन कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। वहीं क्षेत्र के अनंती देवी इंटर कॉलेज कटका में एक परीक्षार्थी बार-बार प्रवेश पत्र में देख रहा था। सीसीटीवी पर यह देख स्टैटिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद नसीम सिद्दकी ने जांच की लेकिन प्रवेश पत्र पर कुछ नहीं मिला।
डीआईओएस अवध किशोर सिंह ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन तरीके से परीक्षा हो रही है। जोनल, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट भ्रमण कर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण रहे हैं। मझवां में नकल के मामले की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।