फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मतदान से पूर्व अंतिम रात बनी रणनीति

मतदान से पूर्व अंतिम रात बनी रणनीति

Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
मतदान से पूर्व अंतिम रात बनी रणनीति

विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रचार का शोर भले ही बंद हो गया हो लेकिन प्रत्याशी और उनके समर्थक सारी रात वोटरों को अगोरते रहे। मंगलवार को दिन भर बूथ प्रबंधन चलता रहा। बूथों की जिम्मेदारियां सौंपी जाती रहीं। वोटरों के घर मतदाता पर्चियां पहुंचाई गईं और उम्मीदवार कुछ जगहों पर संपर्क भी करते दिखे। कत्ल की रात में वोटरों को सहेजा जाता रहा। अफवाहों की काट के लिए भी टीम तैयार की गई थी।

सोमवार की शाम चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटरों को उनके घरों से निकाल कर बूथों तक पहुंचाने के प्रयास में जुट गए। देर रात तक रणनीति तय की गई। किस बूथ पर कितने बस्ते पहुंचाने हैं। किसकी ड्यूटी किस काम में लगाई जाय इस पर मंथन हुआ। कुछ समर्थक आसपास के घरों में जनसंपर्क करते हुए भी देखे गए। आसपास के गांवों में निवास करने वाले मतदाताओं को एक दिन पूर्व ही शहर में बुला लिया गया है। कुछ लोगों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे बूथों से सौ मीटर की दूरी पर मतदाता पर्ची बनाने के कार्य में लगेंगे। राजनैतिक दलों के चुनाव निशान पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को तो ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी क्योंकि उनके साथ संगठन के लोग लगे रहे लेकिन निर्दल चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को सगे संबंधियों और मित्रों की सहायता लेनी पड़ी। कुछ प्रत्याशी चुनावी जानकारों के साथ बैठक करते देखे गए कि वोट निकलवाने के लिए क्या जुगत की जाएगी। वहीं दूसरी ओर विभिन्न जातिगत संगठनों ने अपने लोगों के साथ बैठक कर तय किया कि वे किस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed