{"_id":"5a1c5fc94f1c1b74698be641","slug":"151511808969-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी को सौंपा पत्रक
Updated Tue, 28 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से 15 सूत्री मांग पत्र भेजा। मांग पत्र में किसानों का ऋणमाफी, किसान आयोग का गठन, वरिष्ठ किसानों को पेंशन देने, सिंचाई के लिए बिजली निशुल्क देने, गन्ना किसानों का पूर्ण भुगतान व चीनी का आयात बंद करने, फसल बीमा की क्षतिपूर्ति की व्यवस्था करने आलू चावल व गेहूं का निर्यात करने, जीएसटी से बढ़े खादों के दाम वापस लिए जाने, जंगली जानवरों से फसलों की बर्बादी को बचाते हुए बचाने का कानून बनाए जाने, जमुना को अविरल व निर्मल बहने देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा में सभी प्रकार के साग सब्जियों को शामिल करने, ऋण मोचन योजना की विसंगतियां एवं छूटे हुए किसानों को ऋण माफी के लिए पुनर्विचार करने, विगत वर्ष बाढ़ प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता में देने, फत्तेपुुर टोल प्लाजा पर हुए समझौते का पालन करने एवं गंगापुर गंगा नदी पर पीपा पुल लगा कर चुनार क्षेत्र के जनता का आवागमन की समस्या का समाधान किया जाय। पत्रक सौंपने वालों में राजेश कुमार पांडेय, अली जमीर खान, दीनानाथ दुबे, वंशमणि दुबे, धर्मदेव पांडेय आदि मौजूद रहे।