फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   निर्वाचन ड्यूटी से भागे तो होगी कार्रवाई

निर्वाचन ड्यूटी से भागे तो होगी कार्रवाई

Fri, 13 Oct 2017 12:11 AM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
निर्वाचन ड्यूटी से भागे तो होगी कार्रवाई
जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आगामी नगर निकाय के निर्वाचन के कार्यों को संपादित कराने के लिए जिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है वे अपने कार्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें। निर्वाचन कार्य से गायब रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय निर्वाचन के तैयारियों से संबंधित अधिकारियों की बैठक कर प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर निकाय की अधिसूचना जल्द ही जारी होने की प्रबल संभावना है। अधिसूचना जारी किये जाने के बाद निर्धारित समय के अनुसार मतदान, मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति प्रशिक्षण के के कार्यक्रम की कार्ययोजना भी तैयार कर लिया जाय। उन्होंने कहा कि नितर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति किया जाना तथा उनका प्रशिक्षण, सेक्टर,जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति व प्रशिक्षण, नामांकन , मतगणना स्थलों का चयन एवं मतदान व मतगणना टोलियों के प्रस्थान एवं वापसी तथा स्ट्रांग रूम आदि के लिए स्थलों का चयन कर लिया जाय। बैठक में सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेन्द्र सिंह ने बताया कि नगर पालिका मिर्जापुर, चुनार, अहरौरात तथा कछवां में कुल मिला कर सौ वार्डोँ में 99 मतदान केंद्र तथा 332 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। यहां कुल 248945 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अरविंद चौहान, उपजिला मजिस्ट्रेट क्षत्रपाल सिंह, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र प्रताप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed