{"_id":"59da79b34f1c1b6d548b6319","slug":"151507490227-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला महिला चिकित्सालय के आपरेशन कक्ष की सिलिंग टूटकर गिरी, कार्य बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला महिला चिकित्सालय के आपरेशन कक्ष की सिलिंग टूटकर गिरी, कार्य बाधित
Updated Mon, 09 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुुर। जिला महिला चिकित्सालय के आपरेशन कक्ष की सीलिंग टूटने से पिछले तीन दिनों से आपरेशन ठप है। प्रसूता को आपरेशन की व्यवस्था नहीं होने के कारण बीएचयू के सर सुंदर लाल चिकित्सालय भेजा जाता है। तीन दिनों के अंदर लगभग 50 से अधिक महिलाओं को चिकित्सालय से लौटाया जा चुका है।
जिला महिला चिकित्सालय में छह अक्तूबर को दिन में आपरेशन कक्ष की सीलिंग टूटकर गिरने लगी। कर्मचारी इधर-उधर भागने लगे। तत्काल कक्ष को बंद बंद कराया गया और आपरेशन रोक दिया गया। अधिकारियों का कहना था कि जब तक छत की मरम्मत नहीं होगी तक कोई आपरेशन नहीं किया जाएगा। संयोग था कि घटना के दौरान कोई आपरेशन नहीं हो रहा था। यहां आने वाली प्रसूता को सीधे बीएचयू रेफर किया जा रहा है। चिकित्सालय प्रशासन का कहना है कि जिले में कही सीजेरियन की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में प्रसूताओं को बीएचयू रेफर करना पड़ रहा है। मरीजों का कहना है कि मंडलीय अस्पताल में भी इसकी व्यवस्था की जा सकती है। आपरेशन से प्रसव नहीं कराया जा रहा है लेकिन नार्मल डिलेवरी कराई जा रही है।
000
जिला महिला चिकित्सालय के आपरेशन कक्ष की सिलिंग छह अक्तूबर को टूटकर गिर गई थी। जिससे कार्य प्रभावित चल रहा है। सिलिंग की मरम्मत करा ली गई है। सोमवार तक मरम्मत का काम पूरा हो जाएगा। उसके बाद आपरेशन से प्रसव कराए जाएंगे।-डा. उमेश यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी