फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सच्चे कर्मयोगी थी पं. दीन दयाल

सच्चे कर्मयोगी थी पं. दीन दयाल

Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सच्चे कर्मयोगी थी पं. दीन दयाल

विज्ञापन
मिर्जापुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म दिवस भाजपाजनों ने सोमवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने पं. उपाध्याय के जीवन कृत्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि पं. उपाध्याय कर्मयोगी थे। इनको कर्म पर विश्वास था।

स्थानीय निकाय जिला प्रभारी महेश्वर मिश्रा, संगठन प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को नगला चनुभान में हुआ था। बचपन में इनको दीनानाथ पुकारा जाता था। कार्यक्रम में गंगासागर दूबे, पूर्व सांसद राम सकल, डा. नीरज त्रिपाठी, संतोष गोयल, राजकुमारी खत्री, रमेेश दूबे, विष्णु सोनकर, विनोद शंकर पांडेय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये। जन्म शताब्दी के आयोजकों को मुुख्य अतिथि ने पं. दीनदयाल उपाध्याय का चित्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान आशुकांत चुनाहे, राजेंद्र सिंह, प्रदीप सोनकर, विरेंद्र प्रताप यादव, निर्मला राय, मालती त्रिपाठी, मनोज दूबे आदि शामिल रहे। वहीं भाजपा नगर अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी के नेतृत्व में लालडिग्गी चौराहे पर पं. दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया गया। इस दौरान संजय यादव, आशुकांत चुनाहे, नितिन विश्वकर्मा, डाली अग्रहरि, सुरेश जायसवाल, उत्कर्ष पांडेय, निशांत द्विवेदी, राजन यादव, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed