{"_id":"59ada13e4f1c1b03278b5184","slug":"151504551230-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विन्ध्याचल। शारदीय नवरात्र मेले की प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। प्रशासनिक भवन में सोमवार को हुई बैठक में मेला क्षेत्र की स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम पर जोर दिया गया। सफाई के लिए 250 कर्मचारियों की तैनाती करने का निर्णय लिया गया। सभी विभागों को 15 सितंबर तक इंतजाम पूरा कर लेने को कहा गया।
गंगा घाट पर शौचालय निर्माण , पेयजल, गंगा में बैरिकेडिंग लगाने और जाल बांधने को कहा गया। वस्त्र बदलने के लिए चेंजिंग रूम बनाने। इसके अलावा नगर पालिका से अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को पकड़ने को कहा गया। नगर पालिका ने 250 कर्मचारियों की तैनाती सफाई के लिए कनरे की बात कही। वाहन स्टैंड पर रेट सूची व अधिकारियों का नाम अंकित करने को कहा गया। मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र बनाने और जगह-जगह प्याऊ की व्यवस्था करने को कहा गया। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग मिठाइयों की जांच शुरू करेगा। गंगा में जल पुलिस और गोताखोरों की तैनाती करने की मांग की गई। नई वीआईपी और पुरानी वीआईपी सड़क पर लगे टीन शेड को बदला जाएगा। अपर जिलाधिकारी विजय बहादुर, नगर मजिस्टेट देवेंद्र प्रताप मिश्र, पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक, एसडीएम सदर अविनाश त्रिपाठी अपर मुख्य अधिशासी विंध्याचल सिंह कुशवाहा कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।