{"_id":"598f4ee44f1c1b362a8b4ba4","slug":"151502564068-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता बे रोक टोक चल रहे स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता बे रोक टोक चल रहे स्कूल
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कछवां। विकास खंड मझवां में बिना मान्यता के ही स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। क्षेत्र में चल रहे अमान्य स्कूलों पर कार्रवाई की बजाए शिक्षा विभाग मौन है। खंड शिक्षा अधिकारी मनीष पांडेय ने 32 स्कूलों को नोटिस जारी किया। हांलाकि अमान्य स्कूलों के बंद नहीं होने से क्षेत्रीय लोगों में काफी रोष व्याप्त है।
विकास खंड मझवां में अधिकतर विद्यालय तो जर्जर कमरों में संचालित हो रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन अपनी दूकान चलाने के लिए बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ कर रहे हैं। क्षेत्र में संचालित अमान्य स्कूलों का चिन्हांकन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने किया था, उन्होंने क्षेत्र में चल रहे 32 विद्यालयों को नोटिस जारी करते हुए बंद करने का निर्देश दिया था। पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालकों को एक सप्ताह में विद्यालय बंद करते हुए लिखित सूचना कार्यालय को देने का निर्देश दिया था। उनके स्थानांतरण होने के बाद एक बार फिर ब्लॉक में अमान्य स्कूलों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। बीईओ के स्थानांतरण के बाद वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारी मनीष पांडेय ने शनिवार को 32 स्कूलों को नोटिस जारी किया। उन्होंने सभी अमान्य स्कूलों को निर्देश दिया कि 16 अगस्त तक स्कूलों का संचालन बंद करा दें, अन्यथा स्कूल खुले मिलने पर एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी। इसके पूर्व जिलाधिकारी द्वारा अमान्य स्कूलों का संचालन बंद कराने और संचालन मिलने पर एफआईआर दर्ज कराने का भी निर्देश दिया था।
विज्ञापन