{"_id":"598f4bf34f1c1b51368b49c8","slug":"151502563315-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी व आरपीएफ ने खंगाला विंध्याचल रेलवे स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी व आरपीएफ ने खंगाला विंध्याचल रेलवे स्टेशन
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विंध्याचल। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए जीआरपी व आरपीएफ के नेतृत्व पुलिस ने शनिवार को विंध्याचल रेलवे स्टेशन के चप्पे चप्पे को खंगाला। डाग स्क्वायड के साथ यात्रियों के सामानों को चेक किया। इसके अलावा आने जाने वाली ट्रेनों को भी चेक किया गया।
चौकी इंचार्ज सत्येंद्र नारायण राय ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर दोपहर में जीआरपी और आरपीएफ तथा बम डिस्पोजल दस्ता के साथ महानगरी एक्सप्रेस सहित प्लेटफार्म नंबर एक दो तथा तीन के पूर्वी छोर एवं पश्चिमी छोर पर आने वाले यात्रियों को बैग अटैची झोला आदि का चेकिंग किया गया। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखने के लिए यह चेकिंग अभियान चलाया गया है, जो 15 तक लगातार चलता रहेगा। उधर विंध्याचल पुलिस ने मां विंध्यवासिनी मंदिर सहित सातों गली व रोडवेज परिसर में भी चेक किया ।