{"_id":"5967c73a4f1c1b722b8b4713","slug":"151499973434-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो प्लांट संचालक पर अवैध ब्लास्टिंग कराने समेत अन्य आरोप में मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो प्लांट संचालक पर अवैध ब्लास्टिंग कराने समेत अन्य आरोप में मुकदमा
Updated Fri, 14 Jul 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौरा। अवैध खनन और ब्लास्ट कर पहाड़ों को उड़ाने के आरोप में क्षेत्र के धुरिया गांव स्थित दो क्रशर प्लांट संचालकों रासविहारी और संजय सिंह के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पारसनाथ की तहरीर पर केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धुरिया गांव निवासी पारसनाथ यादव ने गुरुवार को अहरौरा थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि धुरिया गांव के पहाड़ियों में लगे एक क्रशर प्लांट संचालक की ओर से ब्लास्टिंग कर पहाड़ों को उड़ाया जा रहा है। इससे धुरिया गांव स्थित कई कुएं बैठ गया हैं और मकान की दीवारों में दरार पड़ गई है। यहीं हाल रहा तो एक दिन लोग पानी के लिए तरस जाएंगे। साथ ही मकान गिरने से उसमें दब कर लोगों की मौत भी हो सकती है। इसलिए पहाड़ों पर हो रहे अवैध ब्लास्टिंग को तत्काल रोका जाए। पुलिस ने पारसनाथ की तहरीर पर गुरुवार की शाम दो क्रशर प्लांट संचालक रासविहारी और संजय सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि दो प्लांट संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है ।