{"_id":"67b0c7223829f356aa08255d","slug":"151-couples-took-seven-rounds-of-fire-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-129758-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 151 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 151 जोड़ों ने लिए अग्नि के सात फेरे
विज्ञापन
अहरौरा। समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को वनस्थली महाविद्यालय के प्रांगण में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इसमें 153 जोड़ों ने एक-दूसरे को अपना जीवन साथी मानकर जिंदगी भर साथ निभाने का संकल्प लिया। 151 युगलों को हिंदू रीति-रिवाज से विधिवत विवाह कराया गया। वहीं, दो मुस्लिम जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया।
मुख्य अतिथि मड़िहान से भाजपा विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह के संकल्प से पुण्य का काम कर रहे हैं। इसके पहले 41 मंडपों में पुरोहित नीरजानंद शास्त्री ने मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ विवाह कराया। चुनार से भाजपा विधायक अनुराग सिंह, रत्नाकर मिश्रा, शुचिस्मिता मौर्या, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जगदीश सिंह पटेल, नपा अध्यक्ष ओम प्रकाश केसरी और सीडीओ विशाल कुमार ने नवविवाहित जोड़ों को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सुखमय जीवन की कामना की।
जिला समाज कल्याण अधिकारी त्रिनेत्र सिंह ने बताया कि सभी कन्याओं के खाते में 35-35 हजार रुपए भेजने के साथ दस-दस हजार की घरेलू सामग्री भेंट की गई है। इस दौरान डीडीओ श्रवण कुमार, बीडीओ नरायनपुर डाॅ. राजीव कुमार शर्मा, बीडीओ जमालपुर रक्षिता सिंह, संजय भाई पटेल, प्रेम केशरी, आनंद कुमार, धीरज केसरी आदि मौजूद थे। संवाद