फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 women honored for their outstanding work

Mirzapur News: सम्मानित हुई उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाएं

Sun, 21 Sep 2025 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
15 women honored for their outstanding work
कलेक्ट्रेट सभागार व राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र में शनिवार को मिशन शक्ति अभियान 2025-26 के फेज-5 अभियान के मुख्यमंत्री के लखनऊ में हुए कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्राें में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला स्तर पर अभियान की शुरुआत कलेक्ट्रेट सभागार में प्राविधिक शिक्षा एवं उपभोक्ता मामले के मंत्री आशीष पटेल, सदस्य विधान परिषद श्याम नरायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, अध्यक्ष जिला पंचायत राजू कनौजिया, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मिर्जापुर श्याम सुन्दर केसरी, मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी, पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को शक्ति प्रेरक के रूप में सम्मान पत्र व मिशन शक्ति मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने कहा कि महिलाओं व अधिकारियों- कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे मुख्यमंत्री व डबल इंजन की सरकार की इस योजना को धरातल पर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, सीएमओ डाॅ. सीएल वमा, उपायुक्त उद्योग विरेन्द्र कुमार, परियोजना निदेशक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed