{"_id":"668c6a1c5b9b74b8a307aa14","slug":"15-minutes-ago-a-mother-sitting-in-a-car-died-in-an-accident-four-people-including-her-son-were-injured-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-118789-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 15 मिनट पहले कार में बैठी मां की हादसे में मौत, पुत्र समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 15 मिनट पहले कार में बैठी मां की हादसे में मौत, पुत्र समेत चार घायल
विज्ञापन
मिर्जापुर। कानपुर से अपने घर लौटते समय प्रयागराज के सोरांव के पास रविवार को देर रात मैजिक की टक्कर से कार सवार एक परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया गया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस हादसे में पुत्र, पति और दो पुत्रियां घायल हो गईं। हादसे से 15 मिनट पहले ही महिला पुत्र को पीछे बैठाकर कार में आगे बैठी थी।
सोनभद्र जिले के घोरावल निवासी अमरेश त्रिपाठी (45) अपनी पत्नी मीरा त्रिपाठी, पुत्र हर्षित त्रिपाठी (19), पुत्री रानी (18) और स्तुति (12) के साथ कानपुर के एक मंदिर में दर्शन करने कार से गए थे। वे परिवार के साथ रविवार को घर लौट रहे थे। रात करीब 12 बजे प्रयागराज के सोरांव के पास मैजिक ने कार में टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार पांचों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मीरा त्रिपाठी को गंभीर चोटें आईं। उनके पुत्र हर्षित का पैर टूट गया। पुलिस एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर लेकर गई। जहां उपचार के दौरान मीरा त्रिपाठी की मौत हो गई। घायल हर्षित को भर्ती किया गया और अन्य घायलों का उपचार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस ने मीरा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरेश विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय सत्संग प्रमुख दिवाकर के चचेरे भाई हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों ने बताया कि रास्ते में हादसे से 15 मिनट पहले ही मीरा देवी अपने पुत्र हर्षित को पिछली सीट पर भेजकर आगे बैठी थीं। पीछे बैठे पुत्र का पैर टूट गया। सोरांव थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला रात में कार हादसे की शिकार हो गई थी। शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल महिला की ट्रॉमा सेंटर में मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।