फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 lakh stolen including cash and jewelery at retired Peshkar's house

सेवानिवृत्त पेशकार के घर नकदी और गहना समेत 15 लाख की चोरी

Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
15 lakh stolen including cash and jewelery at retired Peshkar's house
पड़री। थाना क्षेत्र के गुरखुली गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते सेवानिवृत्त पेशकार के घर में घुसे चोरों ने 50 हजार नकदी और आभूषण समेत 15 लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। शनिवार की सुबह नींद खुलने पर कमरे में सामान बिखरा पड़ा देख मकान मालिक को चोरी की जानकारी हुई। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी विजेंद्र कुमार कलेक्ट्रेट के सेवानिवृत्त पेशकार है। उनके पुत्र बाहर रहते हैं। घर पर वह अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की रात को खाना खाकर पत्नी के साथ कमरे में सोने चले गए। वह कमरे का सभी दरवाजा बंद कर बरामदे में सोए थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर आलमारी और लाकर को तोड़ा। चोर आलमारी और लाकर में रखे चार सेट सोने के हार, आठ सोने की अंगूठी, चार सोने की चेन, चार सोने का मांग टीका, चार सेट सोने का कंगन, चांदी के जेवरात, 50 हजार नकदी चोरी कर ले गए। सुबह सवा चार बजे नींद खुली तो बरामदे के बाहर का दरवाजा बंद था। विजेंद्र ने लोगों को बुलाकर दरवाजा खोलवाया। इसके बाद कमरों में जाकर देखा तो सभी कमरे का ताला टूटा था, अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरी होने की सूचना पुत्र और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल किया। विजेंद्र कुमार ने नकदी व आभूषण समेत 15 लाख की चोरी की तहरीर पुलिस को दी है। मांग किया कि जांच कर चोरी का सामान दिलाया जाए। थानाध्यक्ष माधव सिंह ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। जल्द चोरों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed