फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   15 found infected, active case reached 59

15 मिले संक्रमित, एक्टिव केस पहुंचा 59

Mon, 05 Apr 2021 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
15 found infected, active case reached 59
मिर्जापुर। पिछले वर्ष कोरोना का संक्रमण शुरु हुआ था तो चार अप्रैल को पहला केस मिला था, इस वर्ष कोरोना संक्रमण शुरु होने के बाद से ही 10 से अधिक मरीज मिल रहे है। पिछले चार दिनों में ही 52 मरीज मिल चुके है। रविवार को जिले में लगातार चौथे दिन 15 कोरोना के संक्रमित मरीज मिले। इसमें जज के परिवार की दो महिला और जेल के कर्मचारी का पुत्र भी संक्रमित हुआ है। रविवार को 15 संक्रमित मिलने के बाद अब तक कुल संक्रमितों की संख्या तीन हजार 550 हो चुकी है। रविवार को पांच के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया। अब तक तीन हजार 444 लोगों के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिले में अब तक 47 मरीजों की मौत हो चुकी है। इस समय 59 एक्टिव केस है। एल-टू अस्पताल के आईसोलेशन में इस समय तीन मरीज हैं। 47 लोग होम आईसोलेशन में है। छह दूसरे जिले में भर्ती है। तीन मरीजों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बताया कि रविवार को एक हजार 522 की रिपोर्ट आई है। इसमें बदली कटरा से एक पुरुष, कजरहवा पोखरा से एक पुरुष, विशेषरपुर चुनार से तीन महिला, गोधना कछवां से एक पुरुष, कोलाही विजयपुर से एक पुरुष, सेमरा बिरौरा चील्ह से एक पुरुष, तिलठी चील्ह से एक महिला, एडीजे कालोनी से दो महिला, जिला कारागार से एक पुरुष, चेतगंज चील्ह से एक पुरुष, रतनगंज से एक पुरुष, नेगुरा से एक पुरुष संक्रमित मिले है। नौ पुरुष और छह महिला संक्रमित मिली है। जिले में अब तक चार लाख सात हजार 115 का सैंपल लिया जा चुका है। चार लाख पांच हजार 524 की रिपोर्ट आई है। एक हजार 591 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक दो लाख 37 हजार 232 की एंटीजन किट से जांच कराया गया है। जिले में इस समय 38 हाट स्पाट है। 24 ग्रामीण और 14 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन

कुल संक्रमित- 3550
अब तक स्वस्थ- 3444
अब तक मौत-47
आज मिले संक्रमित-15
एक्टिव केस-59
हाट स्पाट- 38
आईशोलेशन- 03
होम आईसोलेशन- 38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed