{"_id":"48df3607303b458341c5eebe201f0b58","slug":"1433-shicshamitron-get-appointment-letters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1433 शिक्षामित्रों को 13 को मिलेगा नियुक्ति पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1433 शिक्षामित्रों को 13 को मिलेगा नियुक्ति पत्र
मिर्जापुर
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय चरण के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को 13 जून को सिटी क्लब में आयोजित समारोह मेें नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। नियुक्ति पत्र मिलने की खबर पर शिक्षामित्रों ने हर्ष जताया। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र
शिक्षक वेलफेयर कल्याण समिति की बैठक रेलवे कालोनी स्थित मनोरंजन सदन में बुधवार को हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज ने कहा कि राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया द्वारा आयोजित समारोह में 13 जून
को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में 1433 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 11 जून को होने वाला धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। शिक्षामित्र कार्यक्रम को सफल
विज्ञापन
बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। महामंत्री डाक्टर कुमार भारती ने कहा कि 13 जून को शिक्षामित्रों का समायोजन होगा। बैठक का संचालन सिटी ब्लाक अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने किया। बैठक में गुंजन दूबे, निहारिका सिंह, प्रेमलता,
कृष्णवती, डा उमा भारती, जगदीश यादव, सुरेंद्र नाथ, भाई लाल, संतोष, विद्या, शंकर आदि रहे।
इसी क्रम में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक महुवरिया स्थित शायरमाता मंदिर पर हुई। जिसमें
13 जून को राज्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण की सूचना मिलने पर हर्ष जताया। जिलाध्यक्ष अजयधर दूबे ने कहा कि राज्यमंत्री 1433 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र देंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र
शाही भी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में जिलामंत्री दिनेश सिंह, संदीप शर्मा, अमरेश कुमार, प्रमेंद्र गौतम, राज सिंह, दिपेंद्र बहादुर सिंह, परितोष दूबे, धनंजय त्रिपाठी, कृष्ण उपाध्याय आदि रहे।
वर्जन-
द्वितीय चरण के प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षामित्रों को 13 जून को राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया द्वारा सिटी क्लब मेें नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा। - डा पारसनाथ, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी