फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विंध्यधाम में भी होगा लघु कुंभ: आयुक्त

विंध्यधाम में भी होगा लघु कुंभ: आयुक्त

Thu, 27 Dec 2018 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विंध्यधाम में भी होगा लघु कुंभ: आयुक्त
विंध्याचल। प्रयागराज में कुंभ मेले के दौरान विंध्यधाम में लघु कुंभ सा नजारा होगा। संगम स्नान करने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु विंध्यधाम दर्शन-पूजन के लिए आएंगे। इसको देखते हुए बुधवार को मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने भारतीय स्टेट बैंक चौराहे पर स्थित प्रशासनिक भवन में सभी विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विशेष व्यवस्थाएं करने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने विंध्यवासिनी मंदिर, कालीखोह व अष्टभुजा सहित विंध्यधाम के समस्त मंदिरों की व्यवस्था एवं गंगा घाटों पर बैरिकेटिंग, अस्थाई शौचालय का निर्माण, मोटरबोट की तैनाती का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के दौरान तीर्थयात्रियों के लिए 320 बसें चलाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त अन्य दिनों में 145 बसें चलेंगी, जो शक्तिनगर, सोनभद्र, मिर्जापुर, विंध्याचल सहित अन्य डिपो से मांडा होते हुए आईटीआई कालेज, नैनी तक जाएंगी। उन्होंने परिवहन विभाग को डग्गामार वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गैपुरा चौराहे के पास मिनी बस डिपो, रैन बसेरा, अस्थायी शौचालय और एक बेड का अस्पताल बनाकर 24 घंटे चिकित्सक की तैनाती करने निर्देश दिया। कहा कि यहां बिजली, पानी, खाने-पीने की सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अतिरिक्त बस स्टाप परिसर में भी रैन बसेरा और अस्थायी शौचालय बनाए जाएंगे। मंडलायुक्त ने हिदायत दी कि भटौली एवं शास्त्री पुल पर प्रकाश की व्यवस्था व 31 दिसंबर तक हर हाल में कराने और भटौली पुल का काम पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में डीआईजी पीयूष श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्रा, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निंरजन, एडीएम राजित राम प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed