{"_id":"5b52277d4f1c1b1e308b5e86","slug":"141532110717-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी जोन की 22वीं अन्तरजनपदीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी जोन की 22वीं अन्तरजनपदीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। जनपद में 22वीं अन्तर जनपदीय एलार्म एफिसिएन्सी रेस, रायफल, रिवाल्वर, कार्बाईन शूटिंग प्रतियोगिता-2018 में शुक्रवार को चुनार स्थित बड़गवा फायरिंग रेन्ज में रायफल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतिस्पर्धा में मिले अंकों के आधार पर जनपद मीरजापुर पुलिस की टीम को विजयी घोषित किया गया। प्रतियोगिता आरम्भ होने से पूर्व दिनांक-19-07-2018 को उद्घाटन होने के उपरान्त आयोजित असाल्ट एलार्म एफिशियेन्सी रेस के अंतिम टास्क का भी आयोजन किया गया, जिसमें जनपद मिर्जापुर की टीम विजयी रही। इसके बाद रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में 100 गज, 200 गज एवं 300 गज शूटिंग प्रतिस्पर्धा करायी गयी, जिसमें वाराणसी जोन के जनपद वाराणसी,जौनपुर,गाजीपुर,चन्दौली, मऊ,बलिया,मीरजापुर,भदोही पुलिस की टीमों ने प्रतिभाग किया तथा सभी जनपदों के प्रतिभागियों में विजय प्राप्त करने के लिये पूरा दमखम लगा दिया। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतियोगियों को मिले अंकों के आधार पर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद मिर्जापुर को विजयी घोषित किया गया तथा गाजीपुर पुलिस की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बट पर उपस्थित अधिकारीगण, निर्णायकगण तथा दर्शकों द्वारा पूरे खेल के दौरान प्रतिभागियों को उत्साहवर्धन किया गया तथा प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को बधाई दी गयी। साथ ही प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले समस्त प्रतिभागियों को भविष्य में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन करने हेतु उत्साहित किया गया। उक्त अवसर पर इन्द्रनाथ त्रिपाठी प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन, जगदम्बा सिंह सदस्य निर्णायक मंडल, डा. जनमेजय सिंह सदस्य निर्णायक मण्डल, कृपाशंकर सिंह सदस्य निर्णायक मंडल के साथ ही काफी संख्या में पुलिसकर्मी व सम्मानित दर्शकगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन