फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   गड्ढायुक्त सड़को ने बढ़ाई छानबे क्षेत्र की मुश्किले

गड्ढायुक्त सड़को ने बढ़ाई छानबे क्षेत्र की मुश्किले

Fri, 06 Jul 2018 11:12 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
गड्ढायुक्त सड़को ने बढ़ाई छानबे क्षेत्र की मुश्किले
जिगना। सरकार की घोषणा के बाद भी छानबे क्षेत्र की सड़के गड्ढामुक्त नहीं हो सकी हैं। हल्की बारिश में सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने के कारण लोगों को पता नहीं चलता है। इसके चलते लोग दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल होते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गैपुरा से जिगना, जिगना-मिश्रपुर मार्ग, जिगना-पटखौली, जिगना रेलवे स्टेशन से चेहरा बामपुर मार्ग, पाली-हरगढ मार्ग, चडेरूचौकठा भतडा नहर पटरी मार्ग, जंगी रोड से कुशहा मार्ग, सेमरी बौडई मार्ग, मनिकठा दुगरहा नहर पटरी मार्ग, रघईपुर गोडसर नहर पटरी मार्ग, विजयपुर डेरवा मार्ग, चेहरा बामपुर मार्ग, हरगढ़ शिवराजपुर मार्ग, विहसड़ा नीबीगहरवार मार्ग जर्जर है। इसके अलावा गैपुरा जोपा मार्ग पर खम्हरिया व रैपुरी में गैपुरा चौराहा तक सड़क गड्ढायुक्त है। क्षेत्रीय नागरिकों ने कई बार अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों से शिकायत की लेकिन महज आश्वासन ही मिले। खराब सड़कों पर प्रति दिन लोग गिर कर घायल हो रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को होती हैं। खराब सड़कों पर स्कूली बच्चों का आना व जाना लगा रहता है। जन विकास मंच के संयोजक राम गोपाल द्विवेदी राजन दुबे, विनोद कुमार, सुजीत कुमार, राजेश, साहब लाल शुक्ल, राकेश मिश्र, ओम प्रकाश दुबे, देबी शंकर दुबे, हरिप्रसाद दुबे, आई डी सिंह आदि ने सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की जिलाधिकारी से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed