{"_id":"5ae616c24f1c1b320a8b72de","slug":"141525028546-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजी पंप कैनाल की क्षमता वृद्घि की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहजी पंप कैनाल की क्षमता वृद्घि की मांग
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल ने रविवार को प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार को पत्रक दिया। विधायक ने छानबे ब्यॉक के हरगढ़ तथा हलिया ब्लॉक के सहजी पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि, लालगंज ब्लाक की घोरी बंधी तथा हलिया की रामपुर पिड़रिया बंधी का उच्चीकरण सहित नहर की लवाइनिंग, लहंगपुर राजवाहा की लाइनिंग, रामपुर पिड़रिया बंधी, खम्भवा तथा चोगवा बंधी को अदवा बैराज से जोड़ने, घोरी बंधी को बाणसागर नहर से जोड़ने के लिए स्वीकृति देने की मांग की है । विधायक ने कहा है कि पिड़रिया, खंभवा तथा चोगवा बंधी को अदवा बैराज से पानी मिलने से हलिया के कोरावल क्षेत्र में करीब 45 गांव की सिंचाई और भूमिगत जल स्तर में कमी की समस्या से निजात मिल सकती है । विधायक ने इन सभी कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान करते हुए धन उपलब्ध कराने की मांग मुख्य सचिव से की है ।
उधर, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने मुख्य सचिव को पत्रक सौपा। जिसमें मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला चिकित्सालय मिर्जापुर में शासन द्वारा हार्ट केयर यूनिट की स्थापना और साज सज्जा के लिए भेजे गए लगभग दो करोड़ रुपये के बजट में अनियमितता की जांच की मांग किया। कहा कि कागजी कोरम को पूर्ण करके वित्तीय अनियमितता की गई है। उन्होंने कहा कि सीएमओ सुरेेंद्र कुमार उपाध्याय को तत्काल से स्थानांतरित किया जाए।