फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रबंधक मंडल के लिए हुआ नामांकन

प्रबंधक मंडल के लिए हुआ नामांकन

Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रबंधक मंडल के लिए हुआ नामांकन
सहकारी संघ ब्लॉक यूनियन के लिए गुरूवार को 24 संघों पर प्रबंधक मंडल के लिए नामांकन हुआ। विकास खंड लालगंज के बरौधा संघ के लिए किसी व्यक्ति ने नामांकन नही किया। सहकारी संघ ब्लॉक यूनियन के नामांकन के दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त सहकारिता रत्नाकर सिंह ने बताया कि प्रंबंधक मंडल के लिए किए गए नामांकन पत्रों की जांच पूर्वान्ह दस बजे से अपरान्ह एक बजे तक संघ कार्यालय पर होगी। इसके बाद वैध नामों की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद 10 फरवरी को प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं। उसी दिन चुनाव चिन्ह का आवंटन भी किया जाएगा। इसके बाद 16 फरवरी को चुनाव और मतगणना होगी। सहायक आयुक्त सहकारिता ने कई संघों का निरीक्षण किया। संघ के लिए समितियों से आए हुए प्रतिनिधियों और सहकारी संघ के व्यक्तिगत सदस्यों ने नामांकन किया। कैलहट संवाददाता के अनुसार सहकारी संघ कैलहट में गुरूवार को पर्चा दाखिला किया गया। संघ के 11 सदस्यों के चुनाव के लिये कुल 11 सदस्यों ने नामांकन किया। चुनाव अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया नामांकन करने वालों में अरविंद कुमार सिंह, चंद्रमा प्रसाद, प्रेमचंद्र, भागीरथी सिंह, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, रेखा, संतराम, शिवआसरे, संतरा देवी, विजय कुमार, सुधा सिंह रहे। सीखड़ विकास खंड सीखड़ के चुनाव अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि सरकारी संघ मंगरहा में संचालक पद हेतु 10 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। ड्रमंडगंज संवाददाता के अनुसार हलिया विकास खंड के सुखरा सरकारी संघ से 11 संचालक पद हेतु नामांकन हुआ। निर्वाचन अधिकारी अभिनाथ ने बताया कि साधन सहकारी समिति मटिहरा से उदय प्रताप तथा कमलेश, महुगड़ी से लालबहादुर, बबुरा कला से उर्मिला देवी, सिकटा से संतोष कुमार, खुटहा से गुलाब सिंह, भटवारी से अनीता देवी, सत्यव्रत त्रिपाठी तथा सुरेश, अहुगी कला से शंभू, व्यक्तिगत से लालजी तिवारी ने नामांकन किया। राजगढ़ स्थित साधन सेवा सहकारी संघ में आठ लोगों ने नामांकन किया। वहीं बघौड़ा सहकारी संघ पर सात लोगों ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed