फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे स्वामी विवेकानंद

युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे स्वामी विवेकानंद

Sat, 13 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
युवाओं के प्रेरणा श्रोत थे स्वामी विवेकानंद
विवेकानंद जयंती पर जीआईसी में संभाषण को संबोधित करती छात्रा
युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं स्वामी विवेकानंद
विज्ञापन

जिले भर में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, आयोजित हुए विविध कार्यक्रम
बीएचयू के दक्षिणी परिसर में राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती शुक्रवार को जिले भर में मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने उन्हें युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके जीवन दर्शन को आत्मसात करने का आह्वान किया। बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस समारोह आयोजित किया। व्याख्यान संकुल सभागार में संभाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई।
दक्षिणी परिसर में स्वामी विवेकानंद एवं सामाजिक समरसता और विवेकानंद का सामाजिक एवं राष्ट्रीय दृष्टिकोण विषयक निबंध और संभाषण प्रतियोगिता हुई। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक विश्व प्रताप ने स्वामी विवेकानंद के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणास्रोत बताते हुए उन्होंने युवाओं को राष्ट्र निर्माण एवं विकास के लिए एकजुट होकर बढ़ने का आह्वान किया। संचालन डॉ. अनिल कुमार सिंह, स्वागत उद्बोधन सुभाष प्रताप सिंह, धन्यवाद ज्ञापन अश्विनी कुमार कुशवाहा ने किया। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, रत्न शंकर मिश्र, सोमू सिंह, त्रियुगी नाथ आदि मौजूद रहे। केबी कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य डा. सुनीता त्रिपाठी ने विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक अद्वितीय महापुरुष के रूप में प्रकट हुए थे। स्वामी विवेकानंद ने धर्म को मानव के चिंतन और जीवन का सर्वोच्च स्तर माना है। इस दौरान डा. गौरीशंकर द्विवेदी, डा. पीके सिंहानिया, डा. रमेशचंद्र ओझा, डा. अनिल सिंह, डा. अंबुज पांडेय आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला संभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। डा. डीएल श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर मार्ल्यापण किया। इस दौरान डा. अरविंद श्रीवास्तव, अजिता श्रीवास्तव, गिरजेश सिन्हा, किरन श्रीवास्तव, डा. राजेश श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर, जमालपुर क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किशोरी स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 140 किशोरियों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। शिविर में किशोरियों के खून की जांच, आंखों की जांच, दांत और मुख की जांच डा. शुचि त्रिपाठी, डा. कुंति ने की। मेले में दवाओं और सेनेटरी नेपकिन का मुक्त वितरण हुआ। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. राजन सिंह, डा. अंकुर, डा. राहुल कपूर, डॉ. संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed