{"_id":"598b5d254f1c1be56b8b459b","slug":"141502305573-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसदों व विधायकों की बंद हो नि:शुल्क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसदों व विधायकों की बंद हो नि:शुल्क सुविधा
Updated Thu, 10 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। पथरहिया में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक बुधवार को उत्तरी जोन जोनल महामंत्री नारायणजी दूबे की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 50 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों की स्क्रीनिंग के बहाने छंटनी करने पर रोष जताया गया। साथ ही सांसदों व विधायकों की सभी सरकारी सुविधाओं को बंद करने की मांग की।
उन्होंने कहा कि जब कर्मचारी 50 वर्ष की आयु में अयोग्य हो सकता है तो सांसद, विधायक सहित जनप्रतिनिधि भी अक्षम हो सकते हैं। जनप्रतिनिधियों को भी 50 वर्ष बाद छंटनी करनी चाहिए। कहा कि जिस प्रकार से कर्मचारियों की पेंशन बंद हो गई है, उसी प्रकार से सांसद व विधायकों की भी हवाई जहाज यात्रा, रेलवे, टेलीफोन, बंगला और कैंटीन सहित मिलने वाली सभी नि:शुल्क सुविधा को बंद किया जाए। कमलकुंज चौबे ने कहा कि सरकार कर्मचारियों संग सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्मचारियों के हित के लिए अब निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। बैठक में सीमा शुक्ला, प्रभाशंकर आजाद, अश्वनी तिवारी, सूरज कनौजिया आदि ने सरकार की नीतियों की निंदा की। कर्मचारियों की छंटनी को बंद करने की मांग किया। बैठक में शिवेंद्र सिंह पटेल, राजाराम पाठक, कमल, रितेश, पुनीत, शीत शुक्ला, प्रमिला देवी, लाल साहब बिंद, राजकुमार यादव आदि मौजूद रहे।