फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   139 mm rain fell in 24 hours, temperature dropped by two degrees

Mirzapur News: 24 घंटे में 139 मिमी हुई बारिश, दो डिग्री तापमान लुढ़का

Sat, 12 Jul 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
139 mm rain fell in 24 hours, temperature dropped by two degrees
मिर्जापुर। जिले में दो दिन से लगातार बारिश हो रही है। 24 घंटे में 139 मिमी बारिश होने से दो डिग्री अधिकतम तापमान लुढ़क गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री कमी आने से लोगों को उमस से राहत मिली। वहीं, मौसम सुहावना हो गया। सड़कों, गलियों और बस्तियों में पानी भरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई। वहीं, किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर तहसील में 27 मिलीमीटर, चुनार में 90 मिलीमीटर, मड़िहान में 20 मिलीमीटर व तहसील लालगंज क्षेत्र में दो मिलीमीटर बारिश हुई। पूरे जिले में 139 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड की गई। कुछ क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से सड़कों और गलियों में पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वे धान की रोपाई में जुट गए। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले बृहस्पतिवार को अधिकतम 32 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस था। कछवां: बृहस्पतिवार को देर शाम झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। घर के बाहर पानी भरने से शुक्रवार की सुबह लोग जलनिकासी व्यवस्था में जुटे रहे। तेज बारिश से खेतों में लगे पानी से किसानों के चेहरे खिल उठे। वे धान की रोपाई में जुट गए।
कलवारी क्षेत्र में तेज बारिश कई बस्तियां पानी से घिर गई। पुलियां की व्यवस्था न होने के कारण सड़क के ऊपर से पानी बह रहा था। इससे धुरकर के पूरवा खदहवा गुरुदेव नगर से ददरा पहाड़ी तक बना संपर्क मार्ग कई जगह ध्वस्त हो गया। कई घरों में पानी भर गया।

दुखरन, दुर्गावती, जरावती, रामराज आदि का कहना है कि यदि सड़क पर पुलिया बन जाए तो समस्या का हल हो सकता है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू-भौतिकी विभाग, बीएचयू वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हवा की गति भी सामान्य से अधिक रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed