फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   13509 voters reduced in special revision campaign

Mirzapur News: विशेष पुनरीक्षण अभियान में कम हो गए 13509 मतदाता

Thu, 09 Jan 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
13509 voters reduced in special revision campaign
मिर्जापुर। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में जिले में 13509 मतदाता कम हो गए हैं। पुनरीक्षित मतदाता सूची का मंगलवार को अंतिम प्रकाशन किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर संबंधित कार्यालयों व तहसीलों में मतदाता सूची चस्पा की गई। इसमें 997483 पुरुष और 898348 महिला मतदाताओं के अलावा 62 थर्ड जेंडर सहित कुल 1895893 लोगों के नाम शामिल हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में कमी आई है। पुनरीक्षण से पहले जिले में 1001409 पुरुष मतदाता थे और इसमें कमी आने के बाद उनकी संख्या 997483 हो गई है। इसके साथ ही 3926 मतदाता कम हुए हैं। इसी प्रकार पहले महिला मतदाताओं की संख्या 907924 थी और इनकी संख्या घटकर 898348 हो गई है। इसके साथ ही 9576 महिला मतदाताओं की संख्या भी कम हुई है। इसी प्रकार थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या में भी कमी आई है। जिले में पहले 69 थर्ड जेंडर मतदाता थे और इनकी संख्या अब 62 हो गई है। इस तरह से कुल लगभग 13509 मतदाता कम हुए हैं। एडीएम वित्त व राजस्व शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूची तैयार करने के लिए विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके बाद अंतिम प्रकाशन किया गया।

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

प्रताप सिंह भारद्वाज

प्रताप सिंह भारद्वाज- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed