फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों दिया गया दिशा-निर्देश

चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों दिया गया दिशा-निर्देश

Sat, 18 May 2019 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
चुनाव ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों दिया गया दिशा-निर्देश
मिर्जापुर। लोकसभा संपंन कराने के लिए लगे पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन में डीएम और एसपी ने बैठक कर दिशा-निर्देश दिया। इस दौरान ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को उनकी ड्यूटी से संबंधित ड्यूटी कार्ड का विवरण प्रदान किया गया। लोकसभा के अंतिम चरण का चुनाव 19 मई को जिले में होगा। मतदान को भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले के अलावा बाहर से आए जवान ड्यूटी में लगेंगे। इसके लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व पीएसी बल को निर्वाचन ड्यूटी में जाने से पूर्व ब्रीफिंग कर आवश्यक निर्देश दिये गए। साथ ही साथ पुलिसकर्मियों को क्या करें व क्या न करें के बारे में बताया गया। जिलाधिकारी अनुराग पटले और एसपी अमित कुमार ने पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ नोडल अधिकारी चुनाव प्रकाश स्वरूप पांडेय ने पुलिसकर्मियों को निर्वाचन ड्यूटी के दौरान किस प्रकार का आचरण करना चाहिये व निर्वाचन ड्यूटी की महत्वपूर्ण बातें बतायी। इस दौरान समस्त क्षेत्राधिकारी, एआरओ, आरआई, समस्त थाना प्रभारी, निर्वाचन ड्यूटी में लगे केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल/पीएसी बल के कमाण्डेन्ट, असिस्टेन्ट कमाण्डेट, कम्पनी कमाण्डर, निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed