फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   परिवार में और सदस्य बढ़ सकते हैं: केशव प्रसाद

परिवार में और सदस्य बढ़ सकते हैं: केशव प्रसाद

Mon, 04 Feb 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
परिवार में और सदस्य बढ़ सकते हैं: केशव प्रसाद
मिर्जापुर। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को कहा कि राजग का कुनबा बढ़ सकता है। राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार कटिबद्ध है। डिप्टी सीएम ने महंत शिवाला स्थित कार्यक्रम स्थल पर मंडल के तीनों जिलों के लिए 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। महंत शिवाला स्थित फन सिटी में पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने अपना दल (एस) और प्रदेश भाजपा के बीच विवाद पर कहा कि पिछले चुनाव में जिन दलों से गठबंधन था, वह आज भी है और आगे भी रहेगा। इसमें नए सदस्य जुड़ सकते हैं। दावा किया, इस सरकार में जितना विकास कार्य हुआ, उतना 50 वर्षों में नहीं हुआ। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। प्रदेश में कानून का राज है। कहा, हमने पिछली सरकारों के बकाए कार्य भी पूरे किए हैं। कहा कि राम मंदिर जरूर बनेगा। लेकिन, मामला सर्वोच्च न्यायालय में है। फैसले के बाद ही कुछ हो सकता है। संतों के प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देने के सवाल पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। डिप्टी सीएम ने भाजपा के शक्ति केंद्र बैठक में भी भाग लिया। इस दौरान उन्होंने शास्त्री पुल को फोर लेन बनाने की घोषणा की। प्रेसवार्ता के दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, नपाध्यक्ष मनोज जायसवाल, काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, सलिल विश्नोई आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed