{"_id":"5c3641f5bdec2256e13020c2","slug":"131547059701-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहती हैं रेंजर्स: डॉ. दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहती हैं रेंजर्स: डॉ. दीपक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदलहाट। लालता संह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट में चल रहे तीन दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को समापन किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वर्षा मौर्या को सर्वश्रेष्ठ रेंजर्स चुना गया।
समापन सत्र के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के डा. दीपक कुमार, विशिष्ट अतिथि डीओसी गाइड मंजू सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया। प्राचार्या डा. नीलम टंडन ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्र के प्रति सदैव रेंजर्स समर्पित रहती हैं। छात्राओं ने लोकगीत, कव्वाली, कैम्प फायर, विकास गीत, राष्ट्रगीत आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही कैंफायर में दहेज प्रथा, पर्यावरण संरक्षण, सर्वशिक्षा अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता अभियान पर नुक्कड़ नाटक, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति की झांकी, हिंदू-मुस्लिम सिख इसाई पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर भाईचारे का संदेश देकर समाज को जागरूक किया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रशिक्षक प्रदीप मौर्य व सुधारानी ने बच्चों को प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या डॉ. नीलम टंडन व संचालन रेंजर्स प्रभारी डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान डॉ. शिवाकांत त्रिपाठी, अंजू सोनकर, प्रदीप मिश्र, अरूंधती राय, सुमिता बनर्जी, राजकुमार सिंह, डीओसी मनोज कुमार, नीलम, ज्योति आदि मौजूद रहे।