{"_id":"5bafc5c9867a557fe5102154","slug":"131538246089-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिचाई मंत्री ने नरायनपुर पंप कैनाल किया निरीक्षण ं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिचाई मंत्री ने नरायनपुर पंप कैनाल किया निरीक्षण ं
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरायनपुर । सिचाई मंत्री उत्तरप्रदेश सरकार धर्मपाल सिंह ने शनिवार को नरायनपुर पंप कैनाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में टेल तक हर खेत तक पानी पहुंचे, इसके लिए हरसंभव व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय व अन्य जन प्रतिनिधियों से मिली सिंचाई संबंधी शिकायत पर औचक निरीक्षण किया। कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि किसानों के खेत तक पानी पहुंचे। वर्षों पूर्व बैकुंठपुर माइनर के निर्माण के दौरान किसानों के अधिग्रहीत भूमि का बाकी मुआवजा दिया जाएगा। कहा कि नरायनपुर पंप कैनाल के पुराने स्थिति के मोटरों को बदला जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पंप कैनाल के गोदाम में पड़े कबाड़ की नीलामी की जाए। इसके पूर्व सिंचाई मंत्री ने नरायनपुर पंप कैनाल के तल तक जाकर लगे पंप व नक्सा वगैरह का निरीक्षण किया। वर्षों से अधूरे पड़े नरायनपुर म्यूजिकल पार्क के बारे में पूछे जाने पर बताया कि पूरी जानकारी करने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर एमएलसी केदार नाथ सिह ,मंडल अध्यक्ष भाजपा सुमित जायसवाल ,चीफ अभियंता नरेश बाबू , मुख्य अभियंता जोन आरपी तिवारी ,अधीक्षण अभियंता आलोक जैन ,अधिशासी अभियंता एसएन पाण्डेय, सहायक अभियंता आर के श्रीवास्तव ,जेई पीके राय,अ धीक्षण अभियन्ता प्रदीप उपस्थित रहे।