{"_id":"5bad1efc867a55013061c277","slug":"131538072316-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचलकर पंचर मिस्त्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से कुचलकर पंचर मिस्त्री की मौत
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चील्ह। क्षेत्र के टेढ़वा गांव स्थित एक ढाबे के पास बुधवार की मध्य रात पंक्चर बनाने के लिए टायर खोलते समय राजेंद्र महतो (40) की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। जानकारी होते ही मौके पर जुटे आसपास लोगों पीछा कर ट्रक को पकड़कर। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
बिहार के चेहरा कला केरौल वैशाली निवासी राजेंद्र महतो (40) पुत्र सहदेव तीन साल से चील्ह थाना क्षेत्र के टेढ़वा गांव के पास अपने गांव के समिरूल की दुकान पर रहकर पंक्चर बनाने का कार्य करता था। बुधवार की रात वह पंक्चर बनाने के लिए मिर्जापुर-औराई मार्ग पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक का पहिया खोल रहा था। इसी दौरान वह औराई की ओर से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। जानकारी होने पर दुकानदार दौड़कर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद भाग रहे ट्रक को दौड़ा लिया। ग्रामीणों को पीछे आते देख ट्रक चालक बीच रास्ते में ट्रक खड़ा कर भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समिरुल का आरोप है कि ट्रक चालक ने जानबूझकर राजेंद्र पर ट्रक चढ़ा दिया। ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ट्रक चालक नशे में रहा होगा। बताया कि राजेंद्र के परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं।