फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   छह लोगों पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा

छह लोगों पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा

Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
छह लोगों पर दर्ज हुआ बिजली चोरी का मुकदमा
अहरौरा (मिर्जापुर)। अवैध कनेक्शन और बकायेदारों के खिलाफ विद्युत विभाग की टीम ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान छह लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। अभियान के दौरान एक लाख पांच हजार रुपये की वसूली की गई और कई बड़े बकाएदारों की बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन

अहरौरा विद्युत सब स्टेशन के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि क्षेत्र में कटियामारी, अवैध कनेक्शन और बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के आरोप में चित्त विश्राम निवासी दुर्जन, धुरिया गांव निवासी किनाराम, दिलीप सिंह और पंकज यादव, नगर के मेंहदीपुर निवासी धनेश्वर प्रसाद और गुलाब को बिजली चोरी करते पकड़ा गया। इनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग की टीम ने 20 से ज्यादा बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया और एक लाख पांच हजार रुपये जमा कराए गए। टीम में अवर अभियंता अरुण सिंह, ज्ञानेश्वर, कमला सिंह और विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed