फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शीतला दरबार की ओर हिडोला लेकर निकले भक्त

शीतला दरबार की ओर हिडोला लेकर निकले भक्त

Fri, 06 Jul 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
शीतला दरबार की ओर हिडोला लेकर निकले भक्त
देवी की पूजा करते श्रद्धालु
विंध्याचल। विंध्यवासिनी धाम के पकरीतर शीतला मंदिर से हिंडोला माता की झांकी गुरुवार की शाम धूमधाम से निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

हिंडोला माता की झांकी चिकान टोला, पूरब मुहाल, बरतर तिराहा, कोतवाली रोड, मां विंध्यवासिनी मंदिर होते हुए पश्चिम मोहाल, चामुंडा देवी, रामजानकी मंदिर होते हुए निहुत महावीर मंदिर पहुंची। हिंडोला लेकर भक्त पैदल ही शिवपुर बाजार, अष्टभुजा मंदिर विरोही, राकेश सिंह द्वार, बरम बाबा होते हुए गुजरे। ध्वज व पताका के साथ माता की झांकी विजयपुर धाम की ओर निकगई जहां देर रात हिंडोला माता का पूजन व अर्चन किया गया। शुक्रवार की सुबह शीतला माता का भव्य शृंगार और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष मनीष रावत, कोषाध्यक्ष अमित बरनवाल, मंत्री बच्ची गुप्ता, संयोजक सच्चिदानंद मिश्रा, विद्या मिश्रा, मिडिया प्रभारी संतोष कुमार ऊर्फ रिंकू शैलेंद्र, भारत राम जी सोनकर, दिनेश सोनी, श्याम कुमार गुप्ता, मनोज गुप्ता, पहलाद हलवाई, पंकज गुप्ता, झूलन गुप्ता, पप्पू पांडेय, ध्रुव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed