{"_id":"5b0701024f1c1ba56e8b46ab","slug":"131527185666-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरा पर स्नान को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरा पर स्नान को उमड़े भक्त
Updated Thu, 24 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
बाबा घाट पर स्नान के बाद दानपुण्य करते श्रद्धालु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गंगा दशहरा पर्व पर गुरुवार को स्नानार्थी गंगा घाटों पर पहुंचे। घाटों पर भक्तों की काफी भीड़ रही। इस दौरान घाटों पर महिला पुलिस की तैनाती भी की गई थी। वहीं नगर पालिका द्वारा घाटों पर साफ-सफाई और चूने का छिड़काव किया गया था।
लोगों ने बरियाघाट, बाबाघाट, पक्काघाट, बदलीघाट, नारघाट, विंध्याचल आदि घाटों पर स्नान किया। घाटों पर स्नान के बाद दान किया गया। गंगा दशहरा में पितरों का तर्पण करने से हर प्रकार की बाधा दूर होती है। इस संबंध में संत केशवजी महाराज ने कहा कि पुरुषोत्तम मास में गंगा दशहरा का यह संयोग बहुत ही उत्तम है। इस समय भगवान शनि गुरू के धनु राशि में बैठे हैं। इस अवसर पर यदि कोई गंगा स्नान के बाद दान करता है तो अक्षय पुण्य का भागी होता है। इस बार गंगा दशहरा अद्भुत और महाफलदायक है। दशहरा में गर करण, वृषस्थ सूर्य, कन्या का चंद्र होने से अद्भुत संयोग बन रहा है, जो अतिशुभ है। इस बार योग विशेष का बाहुल्य होने से इस दिन स्नान, दान, जप, तप, व्रत, और उपवास आदि करने का बहुत ही महत्व है।