{"_id":"5a1b0d5d4f1c1b87698be02c","slug":"131511722333-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के छात्रों ने 26\/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के छात्रों ने 26/11 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के राजीव गांधी साउथ कैंपस में श्रद्घांजली कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुंबई में हुए 26/11 के हमले में हुए शहीदों को छात्रों ने मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। वही सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रहकर शहीदों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं जनसंप्रेषण व बीएनवाईएस के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर पत्रकारिता के छात्र हरेन्द्र ने कहा कि 26/11 का भारत में हुए हमला बहुत ही निंदनीय घटना थी। सत्यवीर सिंह बागी ने कहा कि आगे से इस तरह के हमले ना हो इसके लिए हमारी सरकार को सदैव सजक रहना चाहिए। पत्रकारिता के छात्र आलोक भारती ने भी घटना को निदनीय बताते हुए शहीदों के प्रति शोक व्यक्त किया। इस मौके पर रूषाली सिंह, मानवेंद्र प्रताप सिंह, उज्ज्वल, शुभम, अविनाश पांडे, सौरभ, अनिता, नेहा, अनामिका, सुनीता, अमित, सौरभ, हेमंत, जय हिंद, ओमप्रकाश, कृष्ण मोहन, कुशल, आशु, जाह्नवी, प्रिया, खुशबु, अंशु, प्रियंका, शाम्भवी, योगेश, शनि समेत दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।