{"_id":"5a1710714f1c1bd0408b8892","slug":"131511460977-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्राओं को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिलदारनगर। करीमपूरा गांव में स्थित सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के कार्यालय के बगल में स्थित मैदान में सोमवार की देर शाम ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस/सम्मान समारोह मनाया गया। इसमें विगत वर्ष हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की कक्षाओं में अच्छा अंक पाने वाली विभिन्न स्कूलों की 75 छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
छात्राओं द्वारा दहेज के विरुद्ध पेश किए गए कार्यक्रम के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देख लोग सोचने पर विवश हो गए। समारोह में मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता नजीर ने कहा कि समाज के निर्माण में महिलाओं को विशिष्ट स्थान प्राप्त है। यह स्थान उन्हें शिक्षा के बदौलत ही प्राप्त हुई है। कहा कि आज बालिकाएं शिक्षा के क्षेत्र में अपनी जिस प्रतिभा का परिचय दे रही हैं, वह सराहनीय होने के साथ भविष्य में देश के विकास के लिए सार्थक सिद्ध होगा। इस दिशा में सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का यह कदम सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग की प्रदेश प्रभारी व जिला अध्यक्ष गाजीपुर कुसुम यादव साक्षी ने कहा कि शिक्षा के कारण ही इच्छा शक्ति प्रबल होती है। आज बालिकाओं में इच्छा शक्ति का संचार इसी के बदौलत हो रहा है। हर क्षेत्र में आज महिलाएं अपनी प्रतिभा के बदौलत पुरुष से कदम से कदम मिलाकर चल रही हैं। कहा कि छात्राओं को सम्मानित करने वाले संस्था के प्रबंधक डा. वसीम रजा बधाई के पात्र हैं। मुस्लिम रजा खां, गुलाम मजहर खां, अफजाल खां, तौकीर खां, बेचन खां आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ मौलाना साजिद नदवी के तिलावते कलाम-ए-पाक से हुआ। अध्यक्षता डा. फरीद खां तथा संचालन खान जियाउद्दीन मोहम्मद कासिम ने किया। संस्था की ओर से समाज में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को भी सम्मानित किया गया, जिसमें दिलदारनगर क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार भी शामिल थे। इस अवसर पर तौकीर, अब्दुल सलाम, नीलेश, रहीमा सुल्ताना, मुश्ताक अहमद, अमजद खान, आफताब अजहर नदवी, मौलाना नजमुस साकिब अब्बासी, मौलान साजिद नदवी, मौलाना अनस हबीब, कुंवर मो. नसीम रजा खां, सलाम अंसारी, आनंद कुशवाहा आदि उपस्थित थे।