{"_id":"59f3825a4f1c1b65548b98d0","slug":"131509130842-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंडिल मार्च निकालकर मांगे पूरी करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंडिल मार्च निकालकर मांगे पूरी करने की मांग
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत कार्यालय सहायक संघ मिर्जापुर के तत्वावधान में कार्यालय सहायकों द्वारा वेतन विसंगतियों एवं ग्रेड पे को बढ़ाने की मांग पूरी नहीं होने पर शुक्रवार की शाम नगर के फतहां स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर से एक कैंडिल मार्च निकाला। जो पूरे परिसर से होते हुए दोबारा चीफ आफिस आकर समाप्त हो गई।
कार्यालय सहायकों ने कहा कि काफी दिनों से कर्मचारियों द्वारा वेतन विसंगतियों और ग्रेड पे को 4200 करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। संगठन के पदाधिकारियों व अधिकारियों की बातचीत भी हो रही है। मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया जा रहा है लेकिन उसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियो में रोष व्याप्त है। मांगे पूरी नहीं होने पर शुक्रवार की शाम प्रदेश पदाधिकारियों के आवाहन पर कार्यालय सहायकों ने शाम पांच से सात बजे तक फतहां स्थित मुख्य अभियंता के कार्यालय के बाहर से कैंडिल मार्च निकालकर पूरे परिसर में भ्रमण किया। इस दौरान अनुराग अग्रवाल, मुस्तकीम, विनीत सिंह, विनोद चौधरी, तारकेश मिश्रा, धमेंद्र, कमल चंद्र, अनिल केशरी, अजय कुमार, दिवाकर मिश्रा, ईत्यादि शामिल रहे।