{"_id":"59f380864f1c1b6f548b9742","slug":"131509130374-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजे-बाजे व जुलूस संग प्रत्याशियों ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजे-बाजे व जुलूस संग प्रत्याशियों ने किया नामांकन
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के केबी कॉलेज व जीडी बिनानी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए गाजे बाजे के साथ प्रत्याशियों ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान कई प्रत्याशियों ने नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए बाकायदा जुलूस निकाल कर नामांकन किया। समर्थकों द्वारा नामांकन के दौरान जमकर पर्चे उड़ाए गए। नामांकन के दौरान दोनों कॉलेजों में सुरक्षा के लिए पुलिस बल को तैनात किया गया था। केबी कॉलेज में 23 और जीडी बिनानी कॉलेज में विभिन्न पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई है।
केबी कॉलेज में नगर मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप मिश्रा और सीओ सिटी संजय कुमार सिंह की निगरानी में नामांकन हुआ। चुनाव अधिकारी डा. गौरी शंकर द्विवेदी ने बताया कि कॉलेज में 23 छात्रों ने नामांकन किया। नामांकन करने वालों में अंकित सिंह, शिवम कुमार सिंह और अभिषेक कुमार सिंह ने अध्यक्ष, शरद चंद्र यादव, मो. अकरम और प्रज्ज्वल वर्मा ने उपाध्यक्ष, अमित जायसवाल, नवीन सिंह और अश्वनी दूबे ने महामंत्री तथा सचिन कसेरा और दुर्गेश कुमार ने पुस्तकालय मंत्री पद के लिए नामांकन किया। इसी प्रकार कला संकाय पद के लिए स्नेह सोनी, शुभम यादव, रवींद्र कुमार यादव, विश्वजीत, सूरज कुमार यादव, अनुराग रंजन और संदीप कुमार बिंद, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद के लिए प्रतीक खत्री और नीरज कुमार तथा शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद के लिए विपुल पांडेय, अभय कुमार दूबे और आलोक पांडेय ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान प्राचार्य डा. सुनीता त्रिपाठी, अनिल सिंह, शरद मेहरोत्रा, धनंजय सिंह, सुभाष पांडेय, करनैल सिंह, एसओ श्रीकांत यादव, एसआई योगेश यादव, सीमा सिंह आदि मौजूद रहे।
जीडी बिनानी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों ने गाजे-बाजे के साथ नामांकन किया। सीओ सदर बृजेश तिवारी के निर्देशन में नामांकन हुआ। विभिन्न पदों के लिए 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य चुनाव अधिकारी डा. कृष्ण कुमार चौरसिया ने बताया कि समीक्षा मिश्रा, दीपक कुमार मौर्य और विजय कुमार ने अध्यक्ष पद, सागर गिरि, विकास सोनकर और संजय कुमार ने उपाध्यक्ष पद, पूनम भारती, संदीप यादव और कमर अंसारी ने महामंत्री पद के लिए नामांकन किया। वहीं पुस्तकालय मंत्री पद के लिए अनिल कुमार और अमित गुप्ता, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि पद के लिए कृष्ण बिहारी और गिरीश शुक्ला तथा कला संकाय प्रतिनिधि पद के लिए अजय कुमार सोनकर और आकाश सोनकर ने नामांकन किया। इस दौरान प्राचार्य डा. राजीव अग्रवाल, डा. ध्रुवजी पांडेय, डा. विनोद पांडेय, डा. राजेश पांडेय, डा. राजमोहन शर्मा, ऋषभ कुमार, पीआरओ श्याम बहादुर यादव, क्राइम ब्रांच प्रभारी मनोज ठाकुर, करनपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र प्रताप सिंह, देहात एसओ संजय राय आदि मौजूद रहे।